पंचायत राज आम चुनाव 2026 : प्रथम चरण का प्रशिक्षण राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 21 अक्टूबर को प्रातः 8.30 बजे से

ram

भीलवाड़ा। पंचायतराज आम चुनाव 2026 के तहत जिले में मतदान दलों के प्रशिक्षण एवं निर्वाचन सामग्री वितरण व मतदान दलों की रवानगी का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार प्रथम चरण का प्रशिक्षण 21 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8.30 बजे से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज तिलक नगर में आयोजित किया जाएगा जिसमें पंचायत समितियों के लिए नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट भी मतदान दलों के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण के पश्चात मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री वितरित की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश प्रदान किए हैं।

प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम — 21 अक्टूबर 2026
प्रथम सत्र: प्रातः 8:30 बजे से 11 बजे तक आयोजित होगा।इस सत्र में बिजौलिया, जहाजपुर, खजूरी, कोटड़ी एवं मांडलगढ़ के मतदान केंद्रों के लिए नियुक्त मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अंतर्गत बिजौलिया में मतदान केंद्र संख्या 1 से 78 तक, जहाजपुर में 1 से 107 तक, खजूरी में 1 से 87 तक, कोटड़ी में 1 से 164 तक तथा मांडलगढ़ में 1 से 120 तक के मतदान केंद्र शामिल हैं। इस सत्र में कुल 56 आरक्षित मतदान दलों सहित कुल 612 मतदान दल प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस सत्र के लिए आरक्षित सहित क्रमांक 1 से 62 तक के समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहेंगे। मतदान सामग्री प्राप्ति एवं वाहनों के प्रस्थान का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार द्वितीय सत्र: प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगा। इस सत्र में बनेड़ा, करेड़ा, मांडल एवं सुवाणा क्षेत्र के मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अंतर्गत बनेड़ा में मतदान केंद्र संख्या 1 से 108 तक, करेड़ा में 1 से 102 तक, मांडल में 1 से 127 तक तथा सुवाणा में 1 से 217 तक के मतदान केंद्र शामिल हैं। इस सत्र में कुल 55 आरक्षित मतदान दलों सहित कुल 609 मतदान दल प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस सत्र के लिए आरक्षित सहित क्रमांक 1 से 61 तक के समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहेंगे। मतदान सामग्री प्राप्ति एवं वाहनों के प्रस्थान का समय दोपहर 1 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन कार्य को सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण एवं मतदान सामग्री वितरण की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *