नई दिल्ली। Oppo Find X9s भारत में अपनी ग्लोबल प्राइस के मुकाबले थोड़ी कम कीमत पर लॉन्च हो सकता है। ये स्मार्टफोन अगले महीने भारत में लॉन्च होने वाला है और देश में तीन कलर्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। प्राइसिंग डिटेल्स के साथ ही एक टिप्स्टर ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन के पूरे स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर किए हैं, जिससे संकेत मिलता है कि इसमें काफी हद तक ग्लोबल वर्जन वाले फीचर्स ही होंगे। टेक कंपनी ने हाल ही में कन्फर्म किया है कि ये हैंडसेट MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर और 7,025mAh की बैटरी से लैस होगा।
भारत में Oppo Find X9s की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
टिप्स्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) का दावा है कि अपकमिंग Oppo Find X9s भारत में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च होगा। ये कीमत हैंडसेट की ग्लोबल प्राइसिंग से थोड़ी कम है। उदाहरण के लिए, Oppo Find X9s मलेशिया में MYR 3,599 (लगभग 85,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। उम्मीद है कि कंपनी फोन की लॉन्चिंग के दिन ही इसकी सही कीमत कन्फर्म करेगी। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Oppo Find X9s का इंडियन वर्जन इसके ग्लोबल मॉडल जैसा ही होने की जानकारी मिली है। बता दें कि ग्लोबल मार्केट में Oppo Find X9s में 6.59-इंच की Full-HD+ OLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आती है। इसमें 12GB LPDDR5x RAM, 512GB तक की UFS 4.1 स्टोरेज और Immortalis G925 MC12 GPU दिया गया है। डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए इसमें IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग मिलती है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जो होल-पंच डिस्प्ले कटआउट में लगा है। ये खबर तब आई है जब हाल ही में कंपनी ने घोषणा की है कि Oppo Find X9s और Oppo Find X9 Ultra भारत में 21 मई को लॉन्च होंगे। ये दोनों फोन देश में पहले से मौजूद Oppo Find X9 और Find X9 Pro सीरीज का हिस्सा बनेंगे। दोनों स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट, अमेजन और ओप्पो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। भारत में Oppo Find X9s को लेकर कंफर्म कर दिया गया है कि इसमें 3nm ऑक्टा MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट मिलेगा। इसके अलावा, फोन में 7,025mAh की बैटरी होगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें Hasselblad ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम होगा, जिसमें 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जाएगा। कंपनी ने ये भी बताया है कि ये हैंडसेट एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आएगा।



