श्रीगंगानगर। आयुक्त परिवहन एवं सड़क सुरक्षा सचिवालय जयपुर के निर्देशों की अनुपालना में संबंधित विभागों में समन्वय रखते हुए गुड सेमेरिटन (राह-वीर) से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिये पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अमित यादव ने बताया कि सेमेरिटन राह-वीर से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिये जिला स्तर पर अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक को नोडल प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी इसी संदर्भ में प्रतिमाह बैठक आयोजित कर कार्यवाही विवरण संबंधित पोर्टल पर अपलोड करवाना सुनिश्चित करेंगे।
गुड सेमेरिटन (राह-वीर) की शिकायतों के समाधान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
ram


