ग्रामीण सेवा शिविर में कई लाभार्थी हुए लाभान्वित

ram

प्रतापगढ़। जिला प्रशासन के तत्वावधान में मंगलवार को धमोत्तर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बावड़ीखेड़ा में ‘ग्रामीण सेवा शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर में सर्वाधिक 60 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की द्वितीय व तृतीय किश्त जारी की गई। इसके अतिरिक्त 2 लाभार्थियों को आवास के पट्टे, 1 विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र, 1 मृत्यु प्रमाण पत्र तथा 05 मंगला पशु बीमा पत्र सौंपे गए। शिविर में बावड़ीखेड़ा, महुड़ीखेड़ा, भगवानपुरा और खेरियादो ग्रामों के 150 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों से संबंधित अपने कार्य करवाए। इस दौरान मौके पर ही प्रमाण पत्र, आवास किश्तें, मंगला पशु बीमा पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र और आपसी सहमति से भूमि नामांतरण (बंटवारा) के कार्य संपन्न किए गए। शिविर के समापन पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत 5 पौधे रोपकर ग्रामीणों को उनकी सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया। शिविर में प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण कर ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा, नायब तहसीलदार संदीप मेघवाल, ग्राम विकास अधिकारी राधेश्याम धाकड़, गिरदावर सुल्तान सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की ब्लॉक सुपरवाइजर दीपशिखा बिलावल, पटवारी रामचंद्र मीणा, पारस मल मीणा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्रसिंह राजपूत और यूडीसी रामचंद्र मीणा उपस्थित रहे।
8 जुलाई को इन ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर:निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 08 जुलाई (बुधवार) को विभिन्न पंचायत समितियों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित होंगे। इनमें छोटीसादड़ी की स्वरूपगंज, धरियावद की परवारियासाग व पारेल, पीपलखूंट की ठेचला, अरनोद की मोहेड़ा, दलोट की जीरावता, सुहागपुरा की सेमलिया, प्रतापगढ़ की कल्याणपुरा तथा धमोत्तर पंचायत समिति की बम्बोरी ग्राम पंचायत शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *