राजस्थान पीटीईटी एग्जाम के लिए आवेदन की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब इस डेट तक फॉर्म भरने का मौका

ram

नई दिल्ली। राजस्थान राज्य के संस्थानों में दो वर्षीय [B.Ed.] प्रोग्राम में एडमिशन लेने की सोच रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) की ओर से राजस्थान पीटीईटी 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे में जो अभ्यर्थी जो अभ्यर्थी किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं वे अब 22 मई तक ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं।

कौन कर सकता है 2 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम के लिए अप्लाई
राजस्थान पीटीईटी 2026 एग्जाम में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक/ परास्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। आरक्षित वर्ग (केवल राज्य के मूल निवासी) के लिए पासिंग पर्सेंटेज 45 प्रतिशत तय किया गया है। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष निर्धारित है।

स्वयं भर सकते हैं फॉर्म
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन की स्टेप्स एवं डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवाया जा रहा है-
राजस्थान पीटीईटी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर विजिट करें।
होम पेज पर 2 वर्षीय बीएड लिंक पर क्लिक करें।
फिल एप्लीकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल दर्ज कर पंजीकरण कर लें।
रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन पत्र को पूरा करें।
अंत में निर्धारित फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

कितनी लगेगी फीस
इस प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।

इन डेट्स तक कर सकेंगे सुधार
अगर एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय किसी अभ्यर्थी से गलती हो गई है तो वे निर्धारित अंतिम तिथि 24 मई तक फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं। करेक्शन के लिए अभ्यर्थियों को टोकन के रूप में 200 रुपये फीस जमा करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *