मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर Psychiatric Centre में पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित

ram

जयपुर। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, संवेदनशीलता एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (DMHP), जयपुर के सहयोग से आज Psychiatric Centre, Jaipur में मानसिक स्वास्थ्य पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन Psychiatric Centre के विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेश गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। प्रदर्शनी में मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, आत्महत्या रोकथाम, मानसिक रोगों से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने तथा समय पर उपचार एवं सहायता लेने जैसे महत्वपूर्ण विषयों को आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर DMHP जयपुर के DNO डॉ. गजानंद वर्मा ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य हमारे समग्र स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मानसिक परेशानी होने पर उसे छिपाने के बजाय परिवार एवं विशेषज्ञों से बात करना तथा समय पर आवश्यक सहायता एवं उपचार लेना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जागरूकता गतिविधियां मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में सकारात्मक एवं संवेदनशील वातावरण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। डॉ. वर्मा ने बताया कि DMHP जयपुर द्वारा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं आत्महत्या रोकथाम के संदेश को आमजन तक पहुंचाने के लिए निरंतर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में डॉ. ललित बतरा, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. गौरव राजेन्द्र, डॉ. गुंजन सोलंकी, डॉ. महेश मिश्रा, डॉ. महिपाल मील, डॉ. विजय चौधरी एवं डॉ. जयश्री जैन सहित चिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, नर्सिंग अधिकारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को संदेश दिया गया कि “मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना शारीरिक स्वास्थ्य—बात करें, समझें और समय पर मदद लें।” जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (DMHP), जयपुर द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, संवेदनशीलता एवं सकारात्मक वातावरण निर्माण के लिए इस प्रकार की गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *