जयपुर। खाद्य सुरक्षा आयुक्त श्रीमान अविचल चतुर्वेदी के निर्देशानुसार प्रदेशभर में चलाए जा रहे ‘सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान’ अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय डाॅ मनीष मित्तल के दिशानिर्देशन में ईट राइट स्कूल अभियान की शुरुआत की गयी। इसके तहत हीरा पथ, कावेरी पथ और थड़ी मार्केट स्थित महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों को ईट राइट इंडिया के अंतर्गत चलाये जा रहे ईट राइट स्कूल के बारे में अवगत कराया गया इसके तहत स्कूली छात्रों को हेल्दी फूड, श्री अन्न का महत्व तथा सस्टेनेबल फूड के बारे में जानकारी दी गयी , छात्रों को सरल घरेलू परीक्षण विधि से अवगत करवाया गया। पैक्ड फूड आइटम पर लेबलिंग संबंधित जानकारी दी गई। छात्रों को स्वस्थ भोजन के लिए प्रतिज्ञा दिलवाई गई और जंक फूड से होने वाले दुष्प्रभाव से भी छात्रों को रूबरू कराया गया। छात्रों को अनसेफ सबस्टैंडर्ड फूड में अंतर समझाया गया। विद्यालय के बाहर निजी रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया तथा यूज़्ड कुकिंग ऑयल का नमूना लिया गया। मानसरोवर स्थित सिटी पार्क के बाहर आमजन को खाद्य सामग्री में मिलावट की जांच करने हेतु घर पर किए जाने वाले तरीकों की जानकारी दी गई। मौके पर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच की गई एवं सुरक्षित भोजन हेतु प्रेरित किया गया। मानसरोवर के नीरजा मोदी स्कूल के सामने एवं जगतपुरा के ज्ञान विहार स्कूल के पास स्थित कैफे एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। ईट राइट स्कूल अभियान में जयपुर द्वितीय टीम के खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे ।

जयपुर मानसरोवर क्षेत्र में *सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
ram


