उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति की अंतिम तिथि 31 मई तक बढ़ाई

ram

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के निर्देश पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 की उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 31 मई 2026 कर दी गई है। पूर्व में यह तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित थी। गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार के लिए विद्यार्थियों का हित सर्वोपरि है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति पोर्टल पर शिक्षण संस्थानों के पंजीयन/नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता अद्यतन एवं पाठ्यक्रमवार फीस स्ट्रक्चर अपलोड करने की प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूर्ण करने के लिए अतिरिक्त समय प्रदान किया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बताया कि छात्रवृत्ति से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता शर्तें एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी विभागीय वेबसाइट www.sje.rajasthan.gov.in तथा www.sjmsnew.rajasthan.gov.in/scholarship पर उपलब्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षण संस्थानों से अपील की कि वे 31 मई 2026 तक निर्धारित समयावधि में सभी आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर लें, ताकि अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *