राज्यपाल से विधानसभा अध्यक्ष देवनानी और उप मुख्यमंत्री बैरवा सहित विशिष्टजनों ने की मुलाकात

ram

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शुक्रवार को लोकभवन में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा एवं न्यायाधिपति प्रमिल कुमार माथुर सहित बड़ी संख्या में विशिष्टजनों ने मुलाकात कर दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोकभवन में गुरुवार को भी राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं देने के लिए विशिष्टजनों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। राज्यपाल बागडे ने सभी का अभिनंदन करते हुए उन्हें दीपावली के नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *