जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- बेसहारा बच्चों का जीवन संवारने वाली पालनहार योजना के वीडियो को मिला प्रथम पुरस्कार – अनुकल्प ,सीमा और सूरजमल ने जीती पुरस्कार राशि

ram

जयपुर। जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट में अब 5 सितंबर तक प्रदेशवासी योजनाओं के आधार पर वीडियो बना सकेंगे और लाखों रुपए की इनाम राशि जीतने का मौका पा सकेंगे। इस कांटेस्ट के माध्यम से आमजन में जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक सुगमता और तेजी से पहुंच रही है। साथ ही योजनाओं की जानकारी देते हुए रचनात्मक वीडियो बना कर महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने का मौका भी मिल रहा है। प्रदेशवासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर सकते है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।

शुक्रवार को जारी हुए रविवार, 8 अगस्त के परिणाम में शास्त्री नगर , जयपुर के अनुकल्प सोनी ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये जीते।

दूसरे स्थान पर बायतू, बाड़मेर की सीमा चौधरी रहीं। उन्होंने 50 हजार रुपये की ईनाम राशि प्राप्त की।

इसी प्रकार बोंली,सवाई माधोपुर के सूरजमल रैगर ने 25 हजार रूपये की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |

प्रथम पुरस्कार विजेता अनुकल्प सोनी ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि अनूठे अंदाज में राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाने में यह प्रतियोगिता प्रभावी भूमिका निभा रही है। इससे योजनाओं का प्रचार-प्रसार तो हो ही रहा है, साथ ही जनता का सीधे तौर से सरकार से जुड़ाव भी हो रहा है। यह कॉन्टेस्ट आम जन के हुनर को निखारने का भी जरिया बन रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की पालनहार योजना राज्य के लाखों बच्चों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने में सहायक सिद्ध हो रही है, इसलिए उन्होंने इस योजना को वीडियो बनाने के लिए चुना।

उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।

प्रथम पुरस्कार विजेता अनुकल्प का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें- https://www.youtube.com/watch?v=n_VwisflpTs

द्वितीय पुरस्कार विजेता सीमा का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें –https://www.instagram.com/reel/CvoTx-EtstS/?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ%3D%3D

तृतीय पुरस्कार विजेता सूरजमल का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://youtu.be/874AvhApkCo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *