सांख्यिकीय उपयोग से लोकसेवाओं को बनाएं बेहतर : अभिषेक सुराणा

ram

चूरू। महान सांख्यिकीविद प्रो प्रशांत चंद्र महालनोबिस के जन्म दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित 20 वें सांख्यिकी दिवस कार्यक्रम में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने शिरकत कर सांख्यिकी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों का सम्मान किया तथा सांख्यिकी के उपयोग, महत्व और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की। इस वर्ष के कार्यक्रम की थीम ‘अनलॉकिंग द पोटेंशियन ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव डाटा’ रखी गई। इस अवसर पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, एसीईओ भागचंद खारिया, सांख्यिकी उपनिदेशक डॉ रामगोपाल सेपट सहित अतिथियों ने प्रो पीसी महालनोविस के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांख्यिकी के महत्व पर चर्चा करते हुए जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि सांख्यिकीय उपयोग से लोकसेवाओं को बेहतर बनाएं। विकास कार्यक्रमों व योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नीति निर्माण तथा सुशासन के लिए सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़ों का विशेष महत्व है। इसलिए तकनीक व कौशल के सहयोग से सांख्यिकी उपयोग को बेहतर बनाते हुए पब्लिक सर्विस डिलीवरी को सुदृढ़ करें। उन्होंने सांख्यिकी अधिकारियों से कहा कि वर्तमान युग को ध्यान में रखते हुए तकनीकी के साथ जुड़कर बेहतरीन सेवाओं व सुविधाओं पर फोकस करें। सांख्यिकी का अपने रूटीन कार्यों के अलावा बेहतरीन गवर्नेंस के लिए उपयोग करें और इनोवेटिव आइडियाज पर काम करें। स्किल डवलपमेंट से सांख्यिकी सेवा के उन्नयन के लिए प्रयास करें। उन्होंने सांख्यिकी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सांख्यिकी से जुड़े कार्यों के अतिरिक्त डाटा एनालिसिस के साथ एक सिस्टम डेवलप करें जो आधुनिक तकनीकी, भविष्य की आवश्यकता व उपयोगिता पर आधारित हो। एसीईओ भागचंद खारिया ने प्रो पीसी महालनोबिस के जीवन एवं सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान पर भी विस्तार से चर्चा की। सांख्यिकी उपनिदेशक डॉ रामगोपाल सेपट ने अतिथियों का स्वागत व मेमेंटो भेंट कर अभिनंदन किया तथा कार्यक्रम की थीम व रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अतिथियों ने जिले की जिला सांख्यिकी रूपरेखा वर्ष — 2025 व ‘चूरू जिला — एक दृष्टि में :2026’ ब्रॉशर का भी विमोचन किया। बीएसओ सलीम खान व सांख्यिकी अधिकारियों ने जन आधार योजना, जन्म— मृत्यु व विवाह पंजीकरण, पहचान पोर्टल पर आधारित प्रस्तुतीकरण दिया। इस अवसर पर अतिथियों ने सांख्यिकी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सांख्यिकी निरीक्षक पवन कुमार शीला, किशन लाल यादव, संगणक मुकेश कुमार सैनी, प्रतीक महर्षि, शुभम शर्मा, नेहा सैनी, चेनाराम, योगेश कुमार कुमावत आदि अधिकारियों — कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान बीएसओ पूजा मीणा, सोमेश शर्मा, गुरप्रीत लबाना, सुनील बुडानिया, हेमंत, कपिल, रमेश, बाबूलाल, सेडूराम, सुभाष जोशी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *