श्रीगंगानगर। संभागीय आयुक्त बीकानेर के निर्देशानुसार जिला स्तर पर राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक 2026 को लेकर 3 जुलाई को सायं 3 बजे जिला परिषद के सभा कक्ष में वीसी के माध्यम से ओरियंटेशन से संबंधित बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, सोशल साइंस और कानून की पृष्ठभूमि वाले जाने-माने शिक्षाविद् सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले एनजीओ के प्रतिनिधि, ईसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अमित यादव ने बताया कि ओरियंटेशन का सफल आयोजन, विधेयक के संबंध में सुझावों, आपत्तियों की सुनवाई एवं परीक्षण संबंधी कार्यवाही एवं निर्धारित समयावधि में अनुशंसाएं राज्य सरकार को प्रेषित करवाने के लिए समिति का गठन किया गया है। समिति में कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अध्यक्ष, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सर्तकता श्रीगंगानगर सदस्य सचिव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, एसीईएम फास्ट ट्रेक, उपनिदेशक अभियोजन, उपविधि परामर्शी, लोक अभियोजक जिला एवं सेशन न्यायालय तथा अध्यक्ष बार संघ श्रीगंगानगर सदस्य होंगे।
राजस्थान सम्मान नागरिक संहिता विधेयक 2026 : सुझावों व आपत्तियों के लिए समिति का गठन
ram


