चूरू : जिले में विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर

ram

चूरू। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले के सभी ब्लॉकों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

सीईओ श्वेता कोचर ने बताया कि 01 जुलाई को चूरू उपखंड की लाखाऊ व दूधवाखारा, राजगढ़ उपखंड की ख्याली व विजयपुरा, रतनगढ़ उपखंड की रतनसर व जान्दवा, सरदारशहर उपखंड की भादासर दिखणादा व जैतसीसर, तारानगर उपखंड की पडरेउ ताल व नेठवा, बीदासर उपखंड की बाढ़सर तथा सुजानगढ़ उपखंड की भीमसर व कोलासर ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसी प्रकार 02 जुलाई को चूरू उपखंड की थैलासर व लोहसना बड़ा, राजगढ़ उपखंड की ठिमाउ छोटी व घणाउ, रतनगढ़ उपखंड की बीरमसर व टिडियासर, सरदारशहर उपखंड की बैजासर व बिल्यूंबास, तारानगर उपखंड की भनीण व झाड़सर कांधलान, बीदासर उपखंड की ज्याक तथा सुजानगढ़ उपखंड की मुरडाकिया ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसी प्रकार 03 जुलाई को चूरू उपखंड की जोड़ी पटृा सात्यूं व सहजूसर, राजगढ़ उपखंड की लीलकी व बिरमी खालसा, रतनगढ़ उपखंड की सिकराली, सरदारशहर उपखंड की मीतासर व बरजागंसर, तारानगर उपखंड की कालवास व धीरवास छोटा, बीदासर उपखंड की लुहारा व दूंकर तथा सुजानगढ़ उपखंड की न्यामा व गुड़ावड़ी ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *