चूरू : शहरी निकायों में वार्डवार आयोजित होंगे शहरी सेवा शिविर

ram

चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले के सभी नगरनिकायों में वार्डवार शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 01 जुलाई को चूरू नगरपरिषद परिसर में वार्ड संख्या 33 से 36 तथा 03 जुलाई को वार्ड संख्या 37 से 40 के लिए शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। सुजानगढ़ नगरपरिषद कार्यालय में 01 जुलाई को वार्ड संख्या 34 से 36 एवं 02 जुलाई को वार्ड संख्या 37 से 39 तथा 03 जुलाई को वार्ड संख्या 40 से 42 के लिए शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। सरदारशहर नगरपरिषद में टाउन हॉल में 01 जुलाई को वार्ड संख्या 30 से 32, 02 जुलाई को वार्ड संख्या 33 से 35 तथा 03 जुलाई को वार्ड संख्या 36 से 38 के लिए शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार बीदासर नगरपालिका कार्यालय में 01 जुलाई को 23 व 24 व 02 जुलाई को वार्ड संख्या 25 व 26 तथा 03 जुलाई को वार्ड संख्या 27 के लिए शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। तारानगर नगरपालिका परिसर में 01 जुलाई को वार्ड संख्या 21 व 22 एवं 02 जुलाई को वार्ड संख्या 23 व 24 व 03 जुलाई को वार्ड संख्या 25 तथा 04 जुलाई को वार्ड संख्या 26 में शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। रतननगर नगरपालिका कार्यालय में 01 जुलाई को वार्ड संख्या 10 से 12 तथा 02 व 03 जुलाई को 13 से 14 के लिए शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। छापर नगरपालिका मीटिंग हॉल में 01 जुलाई को वार्ड संख्या 12 व 13, 02 जुलाई को वार्ड संख्या 14 व 15 तथा 03 जुलाई को वार्ड संख्या 16 के लिए शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। साहवा नगरपालिका कार्यालय में 01 जुलाई को वार्ड संख्या 15, 02 जुलाई को वार्ड संख्या 16 एवं 03 जुलाई को वार्ड संख्या 17 तथा 04 जुलाई को वार्ड संख्या 18 के लिए शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। राजलदेसर नगरपालिका कार्यालय परिसर 01 जुलाई को वार्ड संख्या 28 से 30 और 02 जुलाई को वार्ड संख्या 31 से 33 तथा 03 जुलाई को वार्ड संख्या 34 व 35 के लिए शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। रतनगढ़ नगरपालिका टाउन हॉल में 01 जुलाई को वार्ड संख्या 21, 22, 23, 24 व 25 तथा 02 व 03 जुलाई को वार्ड संख्या 26, 27, 28, 29 व 30 के लिए शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। राजगढ़ नगरपालिका परिसर में 01 व 02 जुलाई को वार्ड संख्या 21 से 25 के लिए शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *