भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के भव्य पोस्टर का हुआ विमोचन

ram

धौलपुर। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 18 जुलाई को धौलपुर में भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य एवं दिव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। रथ यात्रा दोपहर 2:00 बजे गंगाबाई की बगीची से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए निकलेगी।
रथ यात्रा के प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरण के उद्देश्य से प्राचीन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी, जानकी एवं हनुमान जी मंदिर, पुरानी छावनी में भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के पोस्टर का भव्य विमोचन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी भक्तों से आग्रह किया गया कि वे सपरिवार रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ जी, बलभद्र जी एवं सुभद्रा जी के दिव्य दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करें तथा इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में इस्कॉन धौलपुर के दामोदर दास, श्री राम मंदिर के पुजारी सीताराम शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रिंस हुडावाल, एडवोकेट प्रमोद कुमार शर्मा, अध्यापिका विनीता, संजय शर्मा, संजय त्रिवेदी, ब्रजेश मुखरैया, धीरज दीक्षित, रामसेवक राठौर, राम शर्मा, सुनील दुबे, गजेंद्र राणा, टोमी राणा, अनुपम पाराशर, गौरव दुबे, शिवकुमार जगरिया, पवन, रंजीत सिकरवार, राहुल हनी गुदेनिया, विशाल, बंटी शर्मा, रमा पंडित, श्याम जी, अभिषेक, आशु कटारा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से पोस्टर का विमोचन कर रथ यात्रा को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *