घूमर: किस तरह का हो क्लाइमेक्स आराध्या ने बताया, निर्देशक आर. बाल्की हुए मुरीद

ram

अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की ‘घूमर’ आज शुक्रवार (18 अगस्त) को रिलीज हो गई। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बढ़ा दी थी। कई क्रिकेट स्टार इस फिल्म को काफी अच्छा रिव्यू दे चुके हैं। आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि ‘घूमर’ का क्लाइमेक्स सीन अभिषेक-ऐश्वर्या राय की 11 साल की प्यारी बिटिया आराध्या बच्चन के आइडिया से तैयार हुआ है।

दरअसल ‘घूमर’ में अभिषेक एक कोच की भूमिका में हैं। वे एक ऐसी क्रिकेटर लड़की को ट्रेंड करते हैं, जो एक्सीडेंट में दायां हाथ गंवा चुकी है। कड़े संघर्ष के बाद वह ट्रॉफी जीतने में सफल हो जाती है। इसके बाद क्लाइमैक्स में अभिषेक विक्ट्री डांस करने लगते हैं। अब अभिषेक ने खुलासा किया है कि डांस कराने का आइडिया आराध्या का था।

अभिषेक ने कहा कि फिल्म का ये सीन मेरे लिए सबसे खूबसूरत था। डायरेक्टर आर. बाल्की ने भी इस बारे में बताते हुए कहा कि अभिषेक, आराध्या को इस क्लाइमेक्स के बारे में बता रहे थे। सीन सुनने के बाद आराध्या ने कहा कि क्यों न इस सीन में आप थोड़ा सा घूमर करें और फिर चुप-चाप वहां से निकल जाएं। सभी को आराध्या का ये आइडिया काफी पसंद आया। एक बच्ची के लिए ऐसा आइडिया और चीजों को समझना बहुत प्यार और गहराई दर्शाता है। इसके लिए आराध्या का बहुत शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *