Gautam Adani को लगा झटका, एक ही दिन में करोड़ों की संपत्ति का नुकसान, अमीरों की सूची में नीचे गिरे

ram

भारत की दूसरी सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी की नेटवर्क में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में मंगलवार को भारी गिरावट हुई है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ मंगलवार को 2.04 अरब डॉलर नीचे गिर गई है। अडानी ग्रुप के लिए ये बड़ा झटका है।
बता दें कि डॉलर की इस राशि को रुपये में बदलने पर 16,900 करोड़ होते है, जिसका नुकसान अडानी को उठाना पड़ा है। ये नुकसान उन्हें बीते 24 घंटे में हुआ है। संपत्ति में आई गिरावट के बाद गौतम अडानी दुनिया में अमीरों की सूची में दो पायदान नीचे गिर गए है। अब उनका स्थान 15वां हो गया है। इससे पहले वो दुनिया सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में 13वें पायदान पर काबिज थे।

बता दें कि इस गिरावट के बाद गौतम अडानी की संपत्ति 95.6 अरब डॉलर रह गई है। हालांकि वर्ष 2024 गौतम अडानी के लिए कई खुशियां लेकर आया है। इस वर्ष उनकी संपत्ति में 11.3 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं बीते दो दिन से अडानी ग्रुप के स्टॉक मार्केट में लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में गिरावट हुई है। इसका असर हुआ है कि गौतम अडानी की संपत्ति कम हो गई है।

मुकेश अंबानी को भी हुआ नुकसान

वहीं भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी को भी बड़ा झटका लगा है। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ भी मंगलवार को कम हुई है। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ अब 1.12 अरब डॉलर हो गई है, जो कि 110 अरब डॉलर है। मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस वर्ष 13.4 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी।

बता दें कि बीते 24 घंटों के दौरान दुनिया के अमीरों की संपत्ति में काफी गिरावट देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में एलन मस्क से लेकर मार्क जकरबर्ग तक दुनिया के अमीर है, जिनकी संपत्ति में गिरावट आई है। हालांकि जितनी गिरावट गौतम अडानी की संपत्ति में आई है वो सर्वाधिक है। जानकारी के मुताबिक अडानी ग्रुप को लेकर हाल ही में एक रिपोर्ट आई है जिस कारण संपत्ति में गिरावट हुई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कथित तौर पर रिश्वतखोरी के मामले में अमेरिकी न्याय विभाग ने अडानी ग्रुप की कंपनियों की जांच शुरु की है। वहीं अडानी ग्रुप का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *