बारां। जिला प्रशासन द्वारा मकान सूचीकरण एवं जनगणना संबंधी कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एचएलबी का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एचएलबी संख्या 16 से 21 तक का स्थल पर जाकर गुणात्मक रूप से वास्तविक स्थिति का आंकलन एवं अंकन चौक किया गया।
निरीक्षण के समय अतिरिक्त जिला कलक्टर भंवरलाल जनागल, संबंधित चार्ज अधिकारी, सुपरवाइजर एवं प्रगणक भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने Enumerator द्वारा एकत्रित किए गए डाटा का मौके पर सत्यापन किया और प्रविष्टियों की वास्तविकता से मिलान किया।
इस दौरान ग्रामीणों से भी संवाद किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि प्रगणक उनके घर-घर जाकर जानकारी एकत्र कर रहे हैं और सही-सही सूचना भरवाई जा रही है। उन्होंने प्रगणकों के व्यवहार एवं कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया।
जिला प्रशासन ने कहा कि मकान सूचीकरण कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में नियमित निरीक्षण कर डाटा की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा रही है ताकि अंतिम डाटा पूर्णतः विश्वसनीय हो।

एचएलबी निरीक्षण में घर-घर जाकर सही सूचना संकलन पर जोर
ram


