‘हाई लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज’ का 25 नवम्बर को राजस्थान दौरा प्रस्तावित

ram

जयपुर। जनसांख्यिकीय बदलावों से जुड़े विभिन्न पहलुओं के अध्ययन के लिए गठित ‘हाई लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज’ के 25 नवम्बर को प्रस्तावित राजस्थान दौरे के दृष्टिगत मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शुक्रवार को शासन सचिवालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक में समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत्त), सदस्य दुर्गा शंकर मिश्रा (सेवानिवृत्त आईएएस), बालाजी श्रीवास्तव, (सेवानिवृत्त आईपीएस) और डॉ. शमिका रवि तथा संयुक्त सचिव गृह मंत्रालय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक के दौरान समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने राजस्थान दौरे के संबंध में अपनी अपेक्षाओं, आवश्यकताओं तथा विभिन्न विभागों से अपेक्षित सूचनाओं के संबंध में मुख्य सचिव को अवगत कराया। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समिति द्वारा अपेक्षित सभी आवश्यक आंकड़े एवं सूचनाएं समयबद्ध रूप से संकलित की जाएं जिससे समिति को आवश्यक जानकारी सुव्यवस्थित एवं तथ्यात्मक रूप से उपलब्ध कराई जा सके। मुख्य सचिव ने समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों के आवागमन, परिवहन, बैठक स्थलों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर समुचित प्रबंध करने तथा संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर ए सावंत सहित, बीएसएफ आईजी डॉ विकास पाठक सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें तथा पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा भी विडियो कांफ्रेसिंग से जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *