धौलपुर। राज्य सरकार सभी वर्गों युवा, महिला, किसान और गरीब के उत्थान के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। अन्त्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति के क्रम में वंचितों को वरीयता देते हुए राज्य सरकार 24 जून से 9 जुलाई तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा संचालित किया जा रहा है। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी बताया कि पखवाड़े के तहत आयोजित होने वाले शिविरों में अधिक से अधिक व्यापक गतिविधियां संचालित कर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को पहुंचाया जा रहा है। यहां होगा शिविरों का आयोजन जिला कलक्टर ने बताया कि 5 जुलाई को उपखण्ड धौलपुर की ग्राम पंचायत विरौंधा के अटल सेवा केन्द्र में, ढोढ़िकापुरा के अटल सेवा केन्द्र में, उपखण्ड बाड़ी की ग्राम पंचायत नगला बीधोरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में, गढ़ीसुक्खा के अटल सेवा केन्द्र में, उपखण्ड बसेड़ी की ग्राम पंचायत ताजपुरा के अटल सेवा केन्द्र में, बडरिया के अटल सेवा केन्द्र में, उपखण्ड राजाखेड़ा की ग्राम पंचायत हथवारी के अटल सेवा केन्द्र में, मछरिया के अटल सेवा केन्द्र में, उपखण्ड सैपऊ की ग्राम पंचायत निधेराकलां के अटल सेवा केन्द्र में, नगला खरगपुर के अटल सेवा केन्द्र में, उपखण्ड सरमथुरा की ग्राम पंचायत आंगई के अटल सेवा केन्द्र में, 6 जुलाई को उपखण्ड धौलपुर की ग्राम पंचायत मोरोली के अटल सेवा केन्द्र में, बसईनीम के अटल सेवा केन्द्र में, उपखण्ड बाड़ी की ग्राम पंचायत रुंधेरा के अटल सेवा केन्द्र में, सहेडी के अटल सेवा केन्द्र में, उपखण्ड बसेड़ी की ग्राम पंचायत खनपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में, धौर्र के अटल सेवा केन्द्र में, उपखण्ड सैपऊ की ग्राम पंचायत नगला हरलाल के अटल सेवा केन्द्र में, मालौनी पवांर के अटल सेवा केन्द्र में, उपखण्ड सरमथुरा की ग्राम पंचायत मदनपुर के अटल सेवा केन्द्र में तथा 7 जुलाई को उपखण्ड धौलपुर की ग्राम पंचायत दुबाटी के अटल सेवा केन्द्र में, दुल्हारा के अटल सेवा केन्द्र में, सादिकपुर के अटल सेवा केन्द्र में, उपखण्ड बाड़ी की ग्राम पंचायत नीमखेड़ा के अटल सेवा केन्द्र में, जपावली के अटल सेवा केन्द्र में, पिदावली के अटल सेवा केन्द्र में, उपखण्ड बसेड़ी की ग्राम पंचायत हरजूपुरा के अटल सेवा केन्द्र में, उपखण्ड राजाखेड़ा की ग्राम पंचायत खुडिला के अटल सेवा केन्द्र में, उपखण्ड सैपऊ की ग्राम पंचायत नन्दपुरा के अटल सेवा केन्द्र में, जारौली के अटल सेवा केन्द्र में, उपखण्ड सरमथुरा की ग्राम पंचायत झिरी के अटल सेवा केन्द्र में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
धौलपुर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा के तहत शिविरों का आयोजन जारी
ram