मिशन लाइफ के तहत उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में मनाया जा रहा ‘ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक’

ram

-सभी 41 जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्रों में 7 नवंबर तक आयोजित की जा रही हैं विभिन्न गतिविधियां

जयपुर। भारत की वर्ष 2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में 1 से 7 नवंबर तक ‘ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक’ मनाया जा रहा है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा मुख्य सचिव राजस्थान के निर्देशानुसार विभाग के सभी 41 जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्रों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

आयुक्त उद्योग एवं वाणिज्य नीलाभ सक्सेना द्वारा विभागीय एवं जिला स्तरीय कार्यालयों में ‘ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक’ के आयोजन के निर्देश जारी किए गए हैं।

इसके तहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, ऊर्जा की बचत तथा स्थायी एवं पौष्टिक खाद्य प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

साथ ही एकल उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने, ई-कचरे के उचित निस्तारण तथा अपशिष्ट को कम करने के उपायों के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई जा रही है।

कार्यालयों में पौधारोपण, स्वच्छता अभियान तथा पर्यावरण एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाने जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।

मुख्यालय एवं जिला स्तरीय कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अभियान में उद्यमियों एवं औद्योगिक संगठनों की भी सक्रिय भागीदारी है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य दैनिक जीवन की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव के माध्यम से पर्यावरण एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देना और प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *