हथकरघा बुनकर जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए 15 मई तक करें आवेदन

ram

जयपुर। राज्य के हाथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से हर वर्ष की भांति राज्य सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में भी बुनकरों को नकद पुरस्कार देने का प्रावधान किया है। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र जयपुर (ग्रामीण) के महाप्रबंधक सुभाष चन्द्र शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय पुरस्कार हेतु जिले की सीमा में कार्यरत हाथकरघा बुनकरों से आवेदन पत्र आमंत्रित है। इसके लिए वहीं बुनकर पात्र हैं जो हाथकरघा पर बुनाई कार्य में पिछले 3 वर्षों से कार्य कर रहे हैं तथा जिन्हें गत 3 वर्षों में इस पुरस्कार के लिए चयनित नहीं किया गया हो। पात्र हाथकरघा बुनकर अपना आवेदन दिनांक 15 मई 2026 तक कार्यालय महाप्रबंधक, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र जयपुर (ग्रामीण) में जमा करा सकते हैं। आवेदन जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र जयपुर (ग्रामीण) कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *