जयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में निकाय चुनाव आदर्श आचार संहिता के तहत अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी निरोधात्मक गतिविधियों के तहत नाकाबंदी, गश्त, दबिश की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए हजारों लीटर वाॅश नष्ट कर अभियोग दर्ज किए। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। भीलवाड़ा में आबकारी दल द्वारा आरपीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में 74 पव्वे राॅयल चेलेंज व्हीस्की के बरामद कर अभियोग दर्ज किया। डीग में दबिश कार्रवाई के तहत 5 हजार लीटर वाॅश नष्ट किया गया साथ ही एक मोटरसाईकल से 207 लीटर अवैध मदिरा बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में दबिश की कार्रवाई में एक हजार लीटर वाॅश सहित 4 कच्ची भट्टियां नष्ट की गई। इसी प्रकार प्रदेश में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।
आबकारी आयुक्त के निर्देशन में अवैध मदिरा पर कार्रवाई, वाॅश एवं भट्टियां नष्ट
ram


