जिला कलक्टर ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश

ram

बारां। पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों के तहत जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने शुक्रवार को मांगरोल क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बोहत, हिंगोनिया, भटवाड़ा, ईश्वरपुरा, मऊ एवं बमोरीकलां स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने बीएलओ एवं ग्रामीणजनों से चर्चा करते हुए शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए महत्वपूर्ण भागीदारी देने को कहा। जिला कलक्टर ने सम्बंधित अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए बिजली, पेयजल, छाया, रैम्प, व्हील चेयर सहित सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम मासिंगा राम जांगिड़ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों की समीक्षा
मतदान केंद्रों के निरीक्षण के उपरांत जिला कलक्टर ने पंचायत समिति सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में ब्लॉक में संचालित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा के साथ पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चुनाव कार्यों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने तथा सौंपे गए दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *