‘गुरु से लोकतंत्र की सीख’ थीम पर विद्यार्थियों को समझाया मत और लोकतंत्र का महत्व

ram

जोधपुर। नगरपालिका आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत शनिवार को ‘गुरु से लोकतंत्र की सीख’ थीम पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की स्वीप प्रकोष्ठ टीम ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रातानाडा में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को लोकतंत्र एवं मतदान के महत्व की जानकारी दी। विद्यालय के शिक्षकों एवं स्वीप टीम के सदस्यों ने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मत की भूमिका के बारे में सरल एवं संवादात्मक तरीके से समझाया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए मतदाता जागरूकता प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया, मताधिकार एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी समझ को विकसित करने का प्रयास किया गया। इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, माता का थान में भी ‘गुरु से लोकतंत्र की सीख’ थीम पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रमों के आयोजन में स्वीप टीम के सदस्य श्री इंद्र विक्रम सिंह चौहान, श्री भोजराज दाधीच एवं श्री भवानी सिंह की सहभागिता रही। वहीं शिक्षा विभाग के ईएलसी प्रभारी श्री पुरुषोत्तम दहिया ने जिले में आयोजित विभिन्न स्वीप गतिविधियों का फीडबैक लेते हुए कार्यक्रमों के समन्वय में सहयोग किया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करते हुए अपने परिवार एवं आसपास के पात्र मतदाताओं तक मतदान का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *