बूंदी। ग्राम पंचायत खरायता में आयोजित ग्रामीण सेवा (फॉलो-अप) शिविर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए सौगात लेकर आया। शिविर में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले पशुपालकों को राहत मिली। ग्रामीण अंचलों में पशुओं के उचित स्वास्थ्य और पोषण को लेकर संसाधनों व जागरूकता का अभाव रहता है। शिविर में पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और उनके पोषण स्तर में सुधार के लिए पशुपालकों को ‘मिनरल मिक्सचर पाउडर’ का वितरण किया गया। साथ ही, पशुओं को संक्रमण से सुरक्षित रखने और उत्तम स्वास्थ्य के लिए पेट की कीटाणु नाशक दवाइयां भी निःशुल्क दी गईं। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्हें पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़कर आधुनिक पशुपालन अपनाने और सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर ही हाथों-हाथ योजनाओं का लाभ मिलने से पशुपालकों के चेहरों पर संतोष दिखा।

खरायता में ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं का लाभ पाकर खिले पशुपालकों के चेहरे
ram


