राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई आयोजित, विभिन्न वर्गों से लिए गए सुझाव

ram

भीलवाड़ा। राजस्थान समान नागरिक संहिता, 2026 के संबंध में आमजन एवं विभिन्न वर्गों के सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से राजस्थान समान नागरिक संहिता के सदस्य एवं राजस्थान उच्च न्यायालय के अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री बसंत कुमार छाबा की अध्यक्षता में सोमवार को अजमेर संभाग स्तरीय जनसुनवाई जिला कलेक्ट्रेट, अजमेर के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित की गई। जनसुनवाई में अजमेर संभाग के सभी जिलों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा गया।
विभिन्न वर्गों से लिए गए सुझाव
जनसुनवाई के दौरान सांसदों, विधायकों, सभी धर्मों के प्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से समान नागरिक संहिता विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए उनके सुझाव आमंत्रित किए गए।
भीलवाड़ा से जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी जुड़े
भीलवाड़ा जिला कलेक्ट्रेट से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सांसद श्री दामोदर अग्रवाल एवं जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू , जन प्रतिनिधि श्री प्रशांत मेवाड़ा सहित विभिन्न अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान निवर्तमान महापौर श्री राकेश पाठक सहित अन्य प्रतिभागियों ने समान नागरिक संहिता के विभिन्न पहलुओं पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस दौरान वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *