नाहरगढ़। कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नाहरगढ़ खण्ड केंद्र का मंडल पथ संचलन रविवार को दोपहर को घोष के साथ निकाला गया। जिसमें स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में उत्साह के साथ भाग लिया।
खंड संघचालक रोहित चौधरी व खंड प्रचार प्रमुख सत्यनारायण पांचाल ने बताया कि पथ संचलन का शुभारम्भ कस्बे के लालकिला परिसर से शुरू हुआ। जिसमें स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश व सधे कदमों से घोष के साथ कदम मिलाते हुए पथ संचलन में सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए शामिल हुए। स्वयंसेवक घोष के साथ कदमताल करते हुए चल रहे थे। इस दौरान कस्बे में जगह जगह पुष्पवर्षा करके स्वयंसेवकों का स्वागत सत्कार किया गया। लोगो द्वारा स्वयंसेवकों के स्वागत में जगह जगह रंगोली सजाई।वही कस्बे में जगह जगह भगवा ध्वज सहित स्वागत द्वार भी सजाए गए। लोगो द्वारा भारत माता के जय घोष से स्वागत सत्कार किया। सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में हिस्सा लिया। कस्बे के सभी प्रमुख मार्गो से होता हुआ पथ संचलन वापिस लालकिला परिसर पहुंचा।जहां प्रार्थना और गीत के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रचार विभाग नाहरगढ़ खण्ड द्वारा दी गई।

नाहरगढ़ : घोष के मधुर ताल व अनुशासन से निकला पथ संचलन, स्वयंसेवकों ने उत्साह से लिया भाग
ram