फेस्टिव सीजन में जान डाल देगा खूबसूरत और ट्रेंडी घाघरा, देखें शानदार डिजाइंस

ram

नई दिल्ली। भारत में हर एक त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। जल्द ही नवरात्रि का पर्व आने वाला है। ऐसे में महिलाओं ने डांडिया नाइट और गरबा के लिए अपनी परफेक्ट आउटफिट के लिए तैयारियां शुरु कर दी होंगी। हम सभी लड़कियों को सुंदर दिखना काफी पसंद है। ऐसे में जब बात आउटफिट के लुक को क्रिएट करने की आती है, तो हम सभी ट्रेंडी डिजाइन वाले कपड़ों को जरुर वियर करते हैं। अगर आप भी फेस्टिव सीजन के लिए ट्रेंडी डिजाइन वाले घाघरा को स्टाइल करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। वैसे तो आपको घाघरा में अलग-अलग तरह के पैटर्न और कलर्स मिल जाएंगे।

गोटा पट्टी वर्क वाला घाघरा
घाघरा लुक को परफेक्ट बनाने के लिए आप गोटा पट्टी घाघरा को वियर कर सकते हैं। इस तरह के घाघरा में आपको काफी डिजाइंस मिल जाएंगे। ऑनलाइन या फिर आप बाजार से गोटा पट्टी वर्क वाला घाघरा को वियर कर सकते हैं। इतना ही नहीं आपको डबल शेड कलर वाले घाघरा आपको मिल जाएंगे। इस घाघरा लुक में आप काफी अट्रैक्टिव और सुंदर दिखेंगे। यह आपको 1,000 से 2,000 रुपये में मिल जाएंगे।

घारचोला डिजाइन वाला घाघरा
डांडिया नाइट में अपना जलवा बिखरने के लिए आप घारचोला डिजाइन वाले घाघरा को वियर कर सकते हैं। इस घाघरा को आप ने एक बार पहन लिया तो सब आपकी तारीफें करते न थकेंगे। इस लुक में आप काफी अट्रैक्टिव नजर आएंगे। बाजार में इस तरह के घाघरा आपको 500 से 1,500 रुपये में मिल जाएंगे।

प्रिंटेड मल्टी कलर डिजाइन वाले घाघरा
फेस्टिव सीजन में घाघरा चोली पहनने का एक अलग ही स्टाइल है। अगर आप भी डांडिया नाइट में चार चांद लगाना चाहते हैं, तो आप प्रिंटेड मल्टी कलर डिजाइन वाले घाघरा को वियर कर सकती हैं। इसके साथ ही आप मल्टी कलर डिजाइन वाली चोली भी वियर कर सकती हैं, जो आपके लुक को अट्रैक्टिव करेगी। लुक को शानदार बनाने के लिए आप साथ में एक्सेसरीज भी स्टाइल कर सकते हैं। जिससे आप और भी खूबसूरत दिखेंगी। इसे आप मार्केट या ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *