डेगाना। शहर के बिजली विभाग द्वारा बिना पूर्व सूचना और बिना सहमति के स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में आज सैकड़ों नागरिकों ने बिजली विभाग कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस शहर अध्यक्ष गिरधारी मुंडेल, युवा नेता सीताराम बिंदा और पार्षद प्रकाश कूकना, नगरपालिका उपाध्यक्ष हारून रशीद के नेतृत्व में शहर वासीयों ने बिजली विभाग एईएन के पी सिंह को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस पार्षद प्रकाश कुंकणा ने बताया कि स्मार्ट मीटर की बिना जानकारी व बिना सुचित किये स्मार्ट मीटर लगाना व ठेकेदार द्वारा मन मर्जी मीटर लगाने से बिजली उपभोक्ताओं को कई समस्याएं होंगी। तथा बिजली बिल में अनियमित वृद्धि होगी। तथा अचानक रिचार्ज की बाध्यता से बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है। तकनीकी खामियों और डेटा में गड़बड़ी की आशंका भी बनी रहेगी। युवा नेता सीताराम बिंदा ने बताया कि विभाग पहले बिजली आपूर्ति को सुधारे। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति अनियमित है। तथा बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को तुरंत रोकने की मांग की। विभाग को पहले जन संवाद शिविर आयोजित कर लोगों को जागरूक करना चाहिए। उपभोक्ता की सहमति के बिना पुराने मीटर नहीं हटाए जाएं। विभाग इस संबंध में लिखित स्पष्टीकरण जारी करे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो वे जन आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस विरोध प्रदर्शन में शहर के किराणा व्यापार मंडल और कपड़ा व्यापार मंडल ने भी आगामी दिनों में स्मार्ट मीटर को नहीं लगाने पर जल्द विचार या निर्णय नहीं लिया गया तो अपने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध करने की चेतावनी दी है। इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष हारुन रसीद खान, लालाराम खिलेरी, संजय सिसोदिया, शिम्भू शर्मा, बलदेव जाजडा,बंशी टेलर, नन्दु मोदानी, हनुमान सोनी, कपडा संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र बेनिवाल,गजेन्द्र सारण, महेन्द्र सैन सहित शहरवासी मौजूद रहै।

डेगाना : स्मार्ट मीटर का विरोध बिना सहमति व जानकारी के मीटर लगाने पर लोगों ने किया प्रदर्शन, एईएन को सौंपा ज्ञापन
ram


