टोंक। जिला अभिभाषक संघ टोंक कार्यकारिणी के 8 दिसम्बर को होने वाले चुनाव के अन्तर्गत बुधवार 6 दिसम्बर को नाम वापस लेने की तिथि के पश्चात सह-सचिव पद पर एड. विकास भारद्वाज, पुस्तकालय सचिव एड. राजकुमार मीणा, सदस्य एड. सै. मजहर आलम वकील, महिला सदस्य एड. श्रीमति शिवानी गुप्ता, सामान्य सदस्य एड. अक्षय गोयल एवं एड. दिशांत बजाज निर्विरोध चुने गये है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एड. विशाल श्रीवास्तव एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी एड. कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि 8 दिसम्बर को अन्य पदों पर जिनमें अध्यक्ष पद हेतु एड. श्रीमती रमा कुमारी चौधरी, एड. सुधीर कुमार मिश्रा, एड. सै. सलीम नकवी, एड. तुलसीराम चावला, एड. नरेन्द्र पाल सिंह जादौन, एड. शिवराज टांडी एवं एड. विजय बहादुर सोलंकी, वहीं उपाध्यक्ष पद हेतु एड. श्रीमती कुसुम गुप्ता, एड. कैलाश माली, एड. गोविन्द नारायण शर्मा, सचिव पद हेतु एड. कमलेश कुमार सैनी, एड. विवेक संगत, एड. राकेश कुमार शर्मा एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु एड. महेन्द्र कुमार शर्मा, एड. हनुमान प्रसाद जांगीड़ को चुनने के लिए मतदान किया जावेगा।