महिलाओ की सुरक्षा, संरक्षण को लेकर कार्यशाला आयोजित

ram

श्रीगंगानगर। निदेशालय महिला अधिकारिता जयपुर के आदेशानुसार 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2024 तक 16 दिवसीय ’इंटरनेशनल डे फॉर एलिमिनेशन वायलेंस अगेंस्ट वीमेन’ के तहत जैन महाविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन महिला अधिकारिता विभाग द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट हब फॉर इमपावरमेंट ऑफ वीमेन से जेंडर स्पेशलिस्ट सुप्रिया बरावड ने महिलाओ की सुरक्षा, संरक्षण, महिला सशक्तिकरण हेतु अंब्रेला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लाडो प्रोत्साहन, शिक्षा सेतु, निःशुल्क कंप्युटर प्रशिक्षण की जानकारी दी। इंदिरा महिला शक्ति केंद्र के परामर्शदाता समाजशास्त्र विशेषज्ञ अमन पाल कौर, मनोसामाजिक विशेषज्ञ अन्नपूर्णा शर्मा, कानून विशेषज्ञ प्रियंका भमानिया ने महिलाओं से सम्बन्धित विशेष कानूनों घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न (रोकथाम निषेध और निवारण) अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम और एमएसएसके, ओएससी, आईएमएसके की सेवाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में बाल विवाह मुक्त भारत पर शपथ दिलवाई गई। यातायात पुलिस विभाग से श्रीमती जया ज्याणी ने यातायात नियमों के बारे जानकारी दी। आत्म रक्षा टीम ने आत्म रक्षा के गुर बताये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *