जयपुर में महिला पर हमला, से कई वार किए, लोगों ने हमलावर को पीछा कर पकड़ा

ram

जयपुर . जयपुर में एक बदमाश ने महिला पर कातिलाना हमला कर दिया। चाकू से ताबड़तोड़ वार कर महिला को घायल कर दिया। लहूलुहान हालत देखकर भगाते हमलावर को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने घायल महिला को SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। फिलहाल पुलिस हमलावर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। CP (मालवीय नगर) संजय शर्मा ने बताया कि खेडली अलवर निवासी भगवंती देवी (30) पर कातिलाना हमला किया है। वह अपने पति देवी राम मीणा के साथ गोनेर रोड स्थित बिजली पावर हाउस के क्वार्टर में रहती है। दोनों पति-पत्नी मजदूरी का काम करते है। रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे भगवंती देवी क्वार्टर के बाहर घास काट रही थी। इस दौरान पति का दोस्त महुआ दौसा निवासी गौतम जाटव शराब के नशे में आया। घर के बाहर घास काट रही भगवंती देवी पर चाकू से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ कई वार कर भगवंती देवी को घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में मरा समझकर वहां से भागने लगा। भगवंती के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर से बाहर आए लोगों ने हमलावर का पीछ कर पकड़ लिया। जमकर पिटाई के बाद खोह नागोरियान थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी गौतम को हिरासत में ले लिया। घायल भगवंती देवी को तुरंत SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। टोमा वार्ड में गंभीर हालत में भगवंती देवी का इलाज चल रहा है। लूट के इरादे से आया था घर ACP संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी गौतम से पूछताछ में पता चला है कि वह महिला के पति का दोस्त है। रविवार सुबह वह जुए में 5 हजार रुपए हार गया। हार के गम में उसने शराब पी ली। जुए के रुपए नहीं चुकाने पर घरवाले उसको पीटते। इसी को लेकर उसे देवी राम के घर लूट की प्लानिंग बनाई। शराब के नशे में वह देवी सहाय के घर पहुंच गया। उसकी पत्नी घर के बाहर घास काटती दिखी। चुपचाप घर के अंदर जाने के दौरान भगवंती देवी से कहासुनी हो गई। धक्का-मुक्की के साथ दोनों में झगड़ा होने लगा। जेब से चाकू निकालकर आरोपी गौतम ने हमला कर दिया। चाकू से भगवंती देवी के हाथ, गले, पीठ आदि शरीर पर कई जगह वार कर घायल कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *