जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट से हर दिन जीतें एक लाख रुपये तक पुरस्कार,जानें तरीका

ram

धौलपुर। मुख्यमंत्राी  अशोक गहलोत ने एक सस्पेंस खत्म करते हुए एक वीडियो कॉन्टेस्ट का एलान किया है। वीडियो कॉन्टेस्ट के जरिए लोग प्रतिदिन ₹1 लाख तक का इनाम जीत सकते हैं। इनाम जीतने के लिए राजस्थान सरकार की योजना से जुड़ा एक वीडियो बनाकर उसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करना होगा और उसके बाद उसका लिंक जन सम्मान राजस्थान की वेबसाइट पर शेयर करना होगा।

जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में कैसे लें भाग

आमजन को राजस्थान सरकार की योजना के बारे में जानकारी जुटाकर उस पर 30 से 120 सेकंड का वीडियो बनानी है। इसके लिए एक या एक से ज्यादा योजनाएं चुन सकते हैं। इसके बाद आपको यह वीडियो #JanSammanJaiRajasthan के साथ कम से कम दो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करना होगा। इसके बाद jansamman.rajasthan.gov.in पर इन दोनों अपलोड की गई वीडियो के लिंक को शेयर करना होगा।
क्या मिलेगा इनाम
जीतने पर प्रतियोगिता में पुरस्कारों की एक लंबी सूची है, जो हर रोज दिए जाएंगे

प्रथम पुरस्कार ₹100000 का
दूसरा पुरस्कार ₹50000 का
तीसरा पुरस्कार ₹25000 का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *