क्यों अहम है I.N.D.I.A. गठबंधन की मुंबई बैठक? इन 10 पॉइंट में समझें पूरी बात

ram

भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) के 26 घटक दल गुरुवार और शुक्रवार को लोकसभा की रणनीतियों के लिए मुंबई में मिलेंगे। पटना और बेंगलुरु के बाद ब्लॉक की यह तीसरी बैठक हो रही है। गठबंधन दलों के नेता मुबंई पहुंचने भी लगे है। बैठक के लिए लगभग तैयारी पूरी कर ली गई है। हालांकि, बड़ा सवाल यही है कि मुंबई की इस तीसरी बैठक में किन मुद्दों पर मुहर लगेगी और किसपर चर्चा होगी। साथ ही साथ यह बैठक साख क्यों हैं यह भी हम आपको बताते हैं।
1. बैठक उपनगरीय मुंबई के एक लक्जरी होटल ग्रैंड हयात में होगी। पिछली बैठकें पटना और बेंगलुरु में हुई थीं।
2. यह विपक्षी गुट द्वारा मणिपुर मुद्दे पर संसद में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बाद हो रहा है।
3. राज्यों में सीट बंटवारा इस बार के एजेंडे में सबसे अहम मुद्दों में से एक है।
4. दो दिवसीय बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक का नया लोगो लॉन्च होने की संभावना है।
5. कुछ और दलों को शामिल करने पर भी चर्चा की जाएगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी गुट के संभावित विस्तार का संकेत दिया।
6. इंडिया ब्लॉक के लिए पीएम चेहरे पर कोई चर्चा होने की संभावना नहीं है क्योंकि कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री का चयन तभी किया जाएगा जब विपक्ष लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगा। चुने हुए सांसद अपना पीएम चुनेंगे।
7. राहुल गांधी के दोबारा सांसद बनने पर मुंबई कांग्रेस उनका अभिनंदन करेगी।
8. राहुल गांधी को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
9. संयोजक और सह संयोजक को लेकर भी फैसला हो सकता है। साथ ही साथ नीतीश कुमार को लेकर भी स्थिति साफ हौ जाएगी।
10. दिल्ली में इंडिया गठबंधन के कार्यालय को लेकर भी निर्णय लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *