भाजपा-आरएसएस को भारतीय परंपराओं की समझ नहीं : राहुल गांधी

ram

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने रविवार को BJP और RSS पर निशाना साधा। उन्होंने दोनों संगठनों को ‘असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुषवादी’ बताया। राहुल ने कहा कि इन्हें भारत की आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की बिल्कुल समझ नहीं है। राहुल ने X पर एलिफेंटा की गुफाओं में बनी अर्धनारीश्वर की मूर्ति की तस्वीर शेयर की। इस मूर्ति में भगवान शिव और माता पार्वती एक ही स्वरूप में दिखाई देते हैं। राहुल ने लिखा, ‘मैं जितना भारतीय आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं को समझ रहा हूं, उतना ही यह साफ होता जा रहा है।’ राहुल का पिछले 6 दिनों में यह दूसरा पोस्ट है। इससे पहले 17 नवंबर को उन्होंने 12वीं सदी की शिव-पार्वती की तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें पार्वती भगवान शिव की गोद में बैठीं थीं।

17 नवंबर: राहुल ने लिखा था- भाजपा समर्थक प्यार महसूस नहीं कर सकते
राहुल गांधी ने 17 नवंबर को ‘खाना खाते वक्त मां पापा की गोद में बैठती थीं’ वाले किस्से पर ट्रोल होने के बाद शिव-पार्वती की तस्वीर शेयर की थी। इसमें देवी पार्वती, शिव की गोद में बैठी नजर आईं थीं। उन्होंने लिखा था, ‘डर, क्रोध और नफरत ने भाजपा और आरएसएस समर्थकों के दिलों में एक ऐसा जाल बुन दिया है, जो उन्हें प्रेम को महसूस करने और उसे व्यक्त करने से रोकता है।’ राहुल की पोस्ट के जवाब में असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा- साधारण मनुष्यों को शिव और पार्वती के रूप में दिखाना भक्ति नहीं है। यह एक ऐसा अहंकार है, जो इतना बढ़ गया है कि व्यक्ति खुद को ही दिव्य मानने लगा है।’ उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का पतन तब तेजी से शुरू हो जाता है, जब वह ईश्वर के सामने नतमस्तक होने के बजाय स्वयं को ही ईश्वर की तरह पेश करने लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *