हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 140 अंक उछला

ram

नई दिल्ली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। पिछले कुछ दिनों से बिकवाली का दबाव झेल रहे बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ कारोबर करते दिख रहे हैं। सेंसेक्स में 140 अंक और निफ्टी में 81 अंकों की तेजी है। बॉम्बे स्टाॉक एक्सचेंज बीएसई का सेंसेक्स 139.91 अंक यानी 0.19 फीसदी की उछला के साथ 74,748.88 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 88.90 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 23,501.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार में आज ऑटो, मेटल, बैंकिंग और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। बाजार में यह सकारात्मक शुरुआत पिछले सत्र में हुई मामूली रिकवरी के बाद हुई है, जिसमें शेयर बाजार गिरावट के सिलसिले को रोकने में कामयाब रहा था। इसके अलावा रुपया शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 95.86 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। उल्लेखनीय है कि कल शेयर बाजार में बढ़त रही। सेंसेक्स 50 अंक की तेजी के साथ 74,609 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 33 अंक की तेजी के साथ 23,413 के स्तर पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *