जब एक दिन का विधायक एवं सांसद बनने पर पेंशन पक्की तो 40 वर्ष नौकरी करने के बाद भी कर्मचारियों को पेंशन क्यो नही : मनोज दुबे

ram
केंद्र सरकार से केंद्रीय कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग।
कोटा। अखिल भारतीय बेरोजगार मजदूर किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से पुरानी पेंशन शुरू करने की मांग करते हुए कहा की जब एक दिन का विधायक एवं सांसद बनने पर पेंशन पक्की तो 40 वर्ष नौकरी करने के बाद भी  कर्मचारियों को पेंशन क्यो नही केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्किम को शुरू करे।
मनोज दुबे ने कहा की देश के केंद्रीय कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ नही देना उनके साथ घोर अन्याय है कर्मचारियों की पेंशन उनके बुढ़ापे का सहारा हैं।जो वर्षो उनकी मेहनत का फल है।जो हर हाल में कर्मचारियों को मिलनी ही चाहिए।पुरानी पेंशन कर्मचारियों को ही नही उनके पूरे परिवार को संबल देती हैं।आज भी लाखों परिवार पेंशन के सहारे पूरे परिवार का गुजर बसर करते है।बढ़ती बेरोजगारी एवं महँगाई से परेशानी के दौर में पेंशनर परिवार की सुरक्षा की गारंटी है पेंशन इस लिए केंद्र सरकार पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली करे।केंद्र सरकार ने अगर ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल नही किया तो 2024 के लोकसभा चुनाव में कर्मचारी भाजपा की केंद्र सरकार को पेंशन दे देंगे।इससे पहले 5 राज्यो में होने वाले विधानसभा चुनाव में केंद्रीय कर्मचारी भाजपा को टेलर दिखाएंगे।
मनोज दुबे ने कहा की जब काग्रेस शासित   राजस्थान,छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाल हो सकती हैं।तो फिर केंद्र सरकार केन्द्रीय कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की बहाली की घोषणा क्यो नही करती।मनोज दुबे ने कहा की बेरोज़गारो किसानो के साथ साथ केन्द्रीय कर्मचारियो को पुरानी पेंशन की बहाली के लिए भी आन्दोलन किया जाएगाI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *