शहरी सेवा शिविर निरंतर जारी : जिले के सभी नगरीय निकायों में 18 जून से 15 जुलाई तक होंगे शिविर

ram

चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन को नगरीय सेवाओं का लाभ उनके वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराने तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिले के सभी नगरीय निकायों में “शहरी सेवा शिविर-2026” का आयोजन किया जा रहा है। जिले की नगर परिषद चित्तौड़गढ़ एवं निम्बाहेड़ा सहित नगरपालिका बड़ीसादड़ी, कपासन, रावतभाटा, बेगूं एवं आकोला में 18 जून से 15 जुलाई 2026 तक वार्डवार शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न विभागों की योजनाओं, सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं की सुनवाई करेंगे तथा पात्र व्यक्तियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण, आवश्यक प्रमाण-पत्रों का वितरण, शिकायतों का समाधान एवं लंबित मामलों का निपटारा भी किया जाएगा।

जिलेभर में जारी हैं शहरी सेवा शिविर
जिला कलक्टर ने बताया कि 18 जून को चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के वार्ड संख्या 11, 12, 13 एवं 14, निम्बाहेड़ा नगर परिषद के वार्ड संख्या 8, 9 एवं 10, बड़ीसादड़ी नगरपालिका के वार्ड संख्या 4 एवं 5, कपासन नगरपालिका के वार्ड संख्या 5, रावतभाटा नगरपालिका के वार्ड संख्या 4, 5, 6 एवं 7, बेगूं नगरपालिका के वार्ड संख्या 5 तथा आकोला नगरपालिका के वार्ड संख्या 4 में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार 19 जून को चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के वार्ड संख्या 15 से 18, निम्बाहेड़ा के वार्ड संख्या 11 से 13, बड़ीसादड़ी के वार्ड संख्या 6, कपासन के वार्ड संख्या 6, रावतभाटा के वार्ड संख्या 4 से 7, बेगूं के वार्ड संख्या 6 एवं 7 तथा आकोला के वार्ड संख्या 5 में शिविर आयोजित होंगे। 22 जून को चित्तौड़गढ़ के वार्ड संख्या 19 से 22, निम्बाहेड़ा के वार्ड संख्या 14 से 16, बड़ीसादड़ी के वार्ड संख्या 7, कपासन के वार्ड संख्या 7 एवं 8, रावतभाटा के वार्ड संख्या 8 से 11, बेगूं के वार्ड संख्या 8 एवं 9 तथा आकोला के वार्ड संख्या 6 में शिविर लगाए जाएंगे। 23 जून को चित्तौड़गढ़ के वार्ड संख्या 23 से 26, निम्बाहेड़ा के वार्ड संख्या 17 एवं 18, बड़ीसादड़ी के वार्ड संख्या 8, कपासन के वार्ड संख्या 9, रावतभाटा के वार्ड संख्या 8 से 11, बेगूं के वार्ड संख्या 10 एवं 11 तथा आकोला के वार्ड संख्या 7 में शिविर आयोजित किए जाएंगे। 24 जून को चित्तौड़गढ़ के वार्ड संख्या 27 से 30, निम्बाहेड़ा के वार्ड संख्या 19 एवं 20, बड़ीसादड़ी के वार्ड संख्या 9, कपासन के वार्ड संख्या 10, रावतभाटा के वार्ड संख्या 12 से 15, बेगूं के वार्ड संख्या 12 एवं 13 तथा आकोला के वार्ड संख्या 8 में शिविर आयोजित होंगे। 25 जून को चित्तौड़गढ़ के वार्ड संख्या 31 एवं 34 से 36, निम्बाहेड़ा के वार्ड संख्या 21 एवं 22, बड़ीसादड़ी के वार्ड संख्या 10, कपासन के वार्ड संख्या 11, रावतभाटा के वार्ड संख्या 12 से 15, बेगूं के वार्ड संख्या 14 एवं 15 तथा आकोला के वार्ड संख्या 9 में शिविर लगाए जाएंगे। 29 जून को चित्तौड़गढ़ के वार्ड संख्या 37 से 40, निम्बाहेड़ा के वार्ड संख्या 23 एवं 24, बड़ीसादड़ी के वार्ड संख्या 11, कपासन के वार्ड संख्या 12, रावतभाटा के वार्ड संख्या 16 से 19, बेगूं के वार्ड संख्या 16 तथा आकोला के वार्ड संख्या 10 में शिविर आयोजित किए जाएंगे। 30 जून को चित्तौड़गढ़ के वार्ड संख्या 41 से 44, बड़ीसादड़ी के वार्ड संख्या 12, कपासन के वार्ड संख्या 13, रावतभाटा के वार्ड संख्या 16 से 19, बेगूं के वार्ड संख्या 17 एवं 18 तथा आकोला के वार्ड संख्या 11 में शिविर आयोजित होंगे।

जुलाई माह में भी जारी रहेंगे शिविर
जिला कलक्टर ने बताया कि 1 जुलाई से 15 जुलाई तक भी विभिन्न नगरीय निकायों में निर्धारित कार्यक्रमानुसार वार्डवार शिविर आयोजित किए जाएंगे। 1 जुलाई को चित्तौड़गढ़ के वार्ड संख्या 45 से 48, 2 जुलाई को वार्ड संख्या 49 से 52, 3 जुलाई को वार्ड संख्या 53 से 56 तथा 6 जुलाई को वार्ड संख्या 57 से 60 में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार निम्बाहेड़ा, बड़ीसादड़ी, कपासन, रावतभाटा, बेगूं एवं आकोला में भी वार्डवार कार्यक्रम के अनुसार शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 7 जुलाई से 14 जुलाई तक विभिन्न वार्डों में नियमित शिविरों का आयोजन किया जाएगा तथा 15 जुलाई को चित्तौड़गढ़ नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों के लिए फॉलोअप शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी दिन निम्बाहेड़ा, बड़ीसादड़ी, कपासन, रावतभाटा, बेगूं एवं आकोला में भी निर्धारित वार्डों के लिए अंतिम चरण के शिविर आयोजित होंगे।

विभिन्न विभागों की सेवाएं होंगी उपलब्ध
शिविरों में नगरीय विकास, राजस्व, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, जलदाय, विद्युत, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने, लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने तथा शिकायतों का समाधान करने के लिए विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

जिला कलक्टर की आमजन से अपील
जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने वार्ड में निर्धारित तिथि पर आयोजित शिविरों में पहुंचकर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य प्रशासनिक सेवाओं को आमजन के द्वार तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। इससे नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी और अधिकांश कार्यों का निस्तारण शिविर स्थल पर ही किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *