दौसा। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग मंत्री झाबर सिंह खर्रा का दौसा प्रवास कार्यक्रम 11 जून को रहेगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी व संयोजक दीपक जोशी ने बताया कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों को जिले में जनता तक पहुंचाने के लिए नगरीय विकास स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, पूर्व मंत्री कन्हैया लाल मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ प्रभु दयाल शर्मा द्वारा प्रेस वार्ता 11 जून को दोपहर 2:00 बजे सर्किट हाउस पर होगी, जिसमें मोदी सरकार की उपलब्धियों पर संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी में विकसित भारत की संकल्पना एवं हमारी भूमिका, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष, सशक्त भारत-सुरक्षित भारत पर आधारित प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन मंत्री झाबर सिंह खर्रा द्वारा 4:00 बजे नेहरू गार्डन में किया जाएगा।

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर 11 जून को दौसा आएंगे नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा
ram