नगर निकाय चुनाव 2026 : रंगोली के माध्यम से दिया जागरूक मतदाता बनने का संदेश

ram

श्रीगंगानगर। नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर स्वीप कार्यक्रम के तहत मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (मल्टीपर्पज) श्रीगंगानगर के विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। विद्यालय के ईएलसी प्रभारी विनोद मूँड़ के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने एसबीआई शाखा, जेसीटी मिल के सामने आकर्षक रंगोली बनाकर आमजन को जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाता बनने तथा लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया। नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत जिले में प्रथम चरण का मतदान 9 सितंबर को व द्वितीय चरण का मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने एवं मतदान के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के व्याख्याता सूरज सोनी एवं व्याख्याता चारू का कार्यक्रम में सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *