नगर निकाय आम चुनाव 2026 : मतदान दिवस तथा मतगणना दिवस को सूखा दिवस

ram

श्रीगंगानगर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव 2026 के दौरान मतदान दिवस व मतगणना के दिन सूखा दिवस घोषित रहेगा। जिला कलक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव ने बताया कि जिले में प्रथम चरण का मतदान 9 सितंबर को व द्वितीय चरण का मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा तथा नगरपरिषद व नगरपालिका मुख्यालयांे पर 14 सितंबर को मतगणना होगी। आयोग के निर्देशानुसार मतदान दिवस तथा मतदान की समाप्ति पर समाप्त होने वाली 48 घंटे की कालावधि में अर्थात् प्रथम चरण में 7 सितंबर 2026 को सायं 6 बजे से 9 सितंबर 2026 को सायं 6 बजे तक एवं द्वितीय चरण के लिए 9 सितंबर को सायं 6 बजे से 11 सितंबर को सायं 6 बजे तक की अवधि में सूखा दिवस रहेगा। मतगणना दिवस 14 सितंबर को संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में सूखा दिवस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *