केन्द्रीय मंत्री शेखावत का चंडीगढ़ पहुंचे, एयरपोर्ट पर उत्साह से स्वागत

ram

जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत अपने संसदीय क्षेत्र जोधपुर में मतदान सम्पन्न होने के बाद आज़ दोपहर पंजाब के चंडीगढ़ पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री पंजाब के प्रभारी है। पंजाब में चुनाव प्रचार को गति देने के लिए वहां पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं और रैलियों में शिरकत करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पंजाब में लोकसभा चुनाव की अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने पहुंचे। यहां चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत मिला। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि समूचे देश की भाँति पंजाब में भी जनता विकसित भारत के प्रति उत्साहित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *