आसमान पर छाए घने बादल, ठंडी हवाओं ने दी गर्मी से राहत

ram

सीकर। आसमान में छाए घने काले बादलों के साथ शाम को समाचार लिखे जाने तक तेज ठंडी हवाएं चल रही थी, जिससे शहरवासियों ने राहत की सांस ली। आसमान पर छाए बादलों को देख अब बस उनके बरसने का इंतजार सभी को है।शनिवार को आसमान में सुबह से ही बादल छाए रहे। वहीं हल्की धूप निकलने से गर्मी व उमस से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उमस से भी लोग पसीना-पसीना रहे। वहीं दोपहर बाद हवा के झोंकों से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आए दिन हो रहे मौसम में बदलाव से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में रोजाना बदलाव हो रहा है। शनिवार को सुबह में बादल रहने से गर्मी कम रही, लेकिन उमस ने परेशान किया। सुबह में हल्की धूप रही। बुधवार को बारिश होने से मौसम में ठंडक रही। वहीं कभी तेज धूप तो कभी आसमान में काले बादल आते जाते रहे। दोपहर बाद में हल्के बादलों व हवाओं से देर सायं में राहत रही। डा. ने बताया कि मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव से खांसी, नजला जुकाम और बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे है। चिकित्सकों का कहना है कि खानपान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। हल्का, सादा स्वच्छ आहार ही लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *