प्राध्यापक, प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025 के भौतिक विज्ञान, संस्कृत एवं गणित विषय के पेपरों में क्रमशः 59.12, 49.38 एवं 50.25 प्रतिशत परीक्षार्थी रहे उपस्थित

ram

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा आयोजित प्राध्यापक, प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025 के अंतर्गत शुक्रवार को जयपुर जिले में दो पारियों में विभिन्न विषयों की परीक्षाओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जयपुर (पूर्व) नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम पारी में आयोजित भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा के लिए कुल 2,835 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,676 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 1,159 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार उक्त परीक्षा में 59.12 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। इसी प्रकार संस्कृत विषय की परीक्षा के लिए कुल 7,434 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3,671 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 3,763 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार उक्त परीक्षा में 49.38 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। वहीं द्वितीय पारी में आयोजित गणित विषय की परीक्षा के लिए कुल 5,093 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,559 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 2,534 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार उक्त परीक्षा में 50.25 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि जिले के सभी निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुईं। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *