राजस्व राज्य मंत्री ने डीडवाना-कुचामन जिले की ग्राम पंचायत परेवडी में किया ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण

ram

जयपुर। राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने मंगलवार को डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन उपखंड की ग्राम पंचायत परेवडी में आयोजित ‘ग्रामीण सेवा शिविर’ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया और अधिकारियों को शिविरों अधिक से अधिक आमजन को लाभांवित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर राज्य मंत्री चौधरी ने पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के स्वीकृति पत्र प्रदान किये। चौधरी ने कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर संबंधित उपखंड अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *