जयपुर। राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने शुक्रवार को सिरोही पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पाडीव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तथा विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों के निस्तारण के लिए ग्रामीण सेवा शिविर एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, इन शिविरों में आमजन की समस्याओं के समाधान के साथ विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है, उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र को लाभान्वित करें साथ ही योजनाओं का वृह्त स्तर पर प्रचार-प्रसार करें।
पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ने सिरोही के पाडीव में ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन कर ग्रामीणों को किया लाभान्वित
ram


