जयपुर। पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने शुक्रवार को सिरोही जिले की शिवगंज पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अनदौर में राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में राज्यमंत्री देवासी ने शिविर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को पात्र लोगों को योजना का लाभ पहुंचाने में विलम्ब या कोताही ना बरतने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने गत 2 वर्षों के दौरान ग्राम पंचायत अनदौर में पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत द्वारा एसएससी एफसी एवं नरेगा योजना के तहत कराये गए कार्यों की प्रशंसा की एवं ग्रामीणों को माउंट आबू का नाम आबूराज करने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने हेतु ग्रामीणों को आमंत्रित किया। शिविर में विभिन्न विभागों से पात्रता अनुसार लाभ लेने हेतु ग्रामीणों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लाभार्थियों को पट्टा, विभिन्न लाभ संबंधित दस्तावेज व स्वीकृतियां सौंपी गई।

पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ने सिरोही के अनदौर में किया ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन
ram


