जयपुर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने बुधवार को अलवर जिले में वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 486 वीं पावन जयंती के उपलक्ष्य में मोती डूंगरी स्थित महाराणा प्रताप स्मारक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया। इस दौरान उन्होंने यहाँ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। श्री शर्मा ने वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप को स्मरण करते हुए कहा कि शौर्य, त्याग, पराक्रम, देशभक्ति और प्रढ प्रण की पहचान महाराणा प्रताप का जीवन और उनके वीरता से भरे इतिहास को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रेरणा स्रोत मातृभूमि भक्त महान योद्वा महाराणा प्रताप राष्ट्र की अस्मिता के प्रतीक हैं। वीर प्रसूता भूमि राजस्थान के शूरवीरों की पंक्ति में उनका नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप, राणा सांगा, पृथ्वीराज चौहान, रानी लक्ष्मीबाई जैसे शूरवीरों हमारे आइडल है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए विदेशी आक्रांताओं को लौहे के चने चबवाए थे। इन महान राष्ट्रभक्तों ने देश की आन-बान की रक्षा करते हुए अपना सर्वत्र न्योछावर किया। युवा पीढी को इन राष्ट्रभक्तों से देशभक्ति की प्रेरणा लेकर देश को विकास के मार्ग पर अग्रसर करने में सहयोग करना चाहिए। इस दौरान बडी संख्या में उपस्थित लोगों ने महाराणा अमर रहे के गगनचुंभी जयकारे लगाए। वन राज्यमंत्री ने अपनी नियमित पौधा लगाने के संकल्प के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

वन राज्यमंत्री ने अलवर जिले में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांसुमन अर्पित किए महाराणा प्रताप वीरता, पराक्रम व देशभक्ति की मिसाल – श्री शर्मा
ram


