संसदीय कार्य मंत्री एवं पीएचईडी मंत्री ने स्व. डॉ.जसवंत सिंह यादव के चित्र पर श्रृद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी

ram

जयपुर। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल एवं जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री श्री कन्हैया लाल चौधरी तथा राज्यसभा सांसद डॉ. अल्का गुर्जर ने बहरोड़ विधायक स्व. डॉ. जसवंत सिंह यादव के निधन पर उनके अलवर स्थित आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर श्रृद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रृद्धाजंलि अर्पित की तथा शोक संतृप्त परिवारजनों को ढांढ़स बंधाया। इस दौरान वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, रामगढ विधायक सुखवंत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने स्व. डॉ. जसवंत सिंह यादव को श्रृद्धा सुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *